google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भनेडा टोल प्लाजा कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

टोल प्लाजा कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत। मृतक के परिजनों ने टोल
कर्मियों द्वारा मारकर जनरेटर में डालने का लगाया गंभीर आरोप। गुस्साए मृतक के परिजनों ने टोल पर किया जमकर हंगामा। मैनेजर व अन्य जिम्मेदार हुए फरार।

किरतपुर निकटवर्ती टोल प्लाजा भनेड़ा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन टोल प्लाजा पर पहुंचे और हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। परिजनों का आरोप था कि संदीप की हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बुटपुर नैन सिंह निवासी संदीप कुमार उम्र करीब 30 वर्षीय पुत्र रूपचंद भनेडा टोल प्लाजा पर पिछले माह से कार्य कर रहा था। वह बीती रात लगभग 8:00 बजे ड्यूटी पर गया था। टोल कर्मियों के अनुसार टोल पर रखे गए जनरेटर के पास संदीप कुमार का शव पड़ा देख टोल कर्मियों के होश उड़ गए। घटना की सूचना
परिजनों को दी गई तो परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की तादाद में ही महिला पुरुष रोते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान टोल मैनेजर व अन्य
जिम्मेदार फरार हो चुके थे। गुस्साए परिजन हाईवे के बीचो बीच धरना देकर बैठ गए। उनकी मांग थी कि टोल मैनेजर को बुलाया जाए। उनका आरोप था कि संदीप की हत्या की गई है। इस दौरान टोल प्लाजा पर प्रभारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। मृतक संदीप बहुत ही मिलनसार युवक था। वह पिछले महीने ही टोल पर नौकरी पर लगा था। वह अविवाहित था। उसकी अचानक हुई मौत से ग्राम में शोक की लहर है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)