google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन हुआ

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन अधिशासी अभियंता कार्यालय विद्युत विभाग नजीबाबाद पर हुआ अधिशासी अभियंता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौजूद नही रहे सहायक अभियंता राहुल यादव, भूपेंद्र सिंह, ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराया।
सैदपुरी की 22 खम्भो की जो लाइन से तार चोरी हुई थी उसमें दूसरी लाइन से तत्काल राजपुर नवादा से बिजली चालू करवा कर नलकूप चालू कराए गए।
भागूवाला बिजली घर ओवरलोड है एक नए बिजली घर जलालपुर बिजली घर की मांग चल रही है उसके विषय में अधिकारियों को कहा गया। जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा
सिंचाई के लिए किसानों को 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए किसानों ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया ।
धरने मे ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार,
मुख्य महासचिव विजय पहलवान, प्रांतीय नेता अजय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, मंडल युवा उपाध्यक्ष मुकुल कुमार, सुरेश राणा, अर्जेन्द सिंह, लीगल एडवाइजर नाजिम एडवोकेट, सूरज, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, बसी , यासर आदि उपस्थित रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)