google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#भारत के कोहिनूर अवार्ड # से सम्मानित हुए साहित्यकार गुरुदीन वर्मा


बारां(राजस्थान)- बारां जिले के एक छोटे से गाँव में गरीब परिवार में जन्मे साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को पिछले महीने# भारत के कोहिनूर अवार्ड 2024 #से सम्मानित किया गया है।
        साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि यह सम्मान समारोह पिछले महीने 18 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में आयोजित हुआ था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को#होप#आशा एक किरण#नामक संस्था द्वारा #भारत के कोहिनूर अवार्ड 2024 # से सम्मानित किया गया। साहित्यकार वर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा उनके विद्यालय में दानदाता के रूप में कार्य करने और साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। किसी कारणवश वर्मा इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं सके, इसलिए उनको यह सम्मान ऑनलाइन ही प्रदान किया गया।
          इसके अलावा साहित्यकार वर्मा को बाल दिवस पर सहारनपुर(उत्तरप्रदेश)की #वैध केशोराम मेमोरियल सोसायटी# द्वारा शिक्षा के क्षेत्र श्रेष्ठ कार्यों के लिए#बाल दिवस राष्ट्र सृजन सम्मान 2024 # से भी सम्मानित किया गया है। वर्मा को उक्त सम्मान मिलने विभिन्न संस्थाओं, साहित्यकारों और उनके शिक्षक साथियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई।
            ज्ञात हो कि साहित्यकार वर्मा वर्तमान में राजस्थान के सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गाँव में एक सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्त है और उनके द्वारा अब तक 3000 रचनायें लिखी जा चुकी हैं। वर्मा को पिछले 3 वर्ष में 300 के लगभग सम्मान पत्र विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्राप्त हो चुके हैं और 40 ज्यादा मंचों पर काव्य पाठ ऑनलाइन काव्य पाठ कर चुके हैं जिनके विभिन्न रचनाओं की रिकॉर्डिंग प्रसिद्ध सिंगर्स की आवाज में हो चुकी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)