ग्रेटर नोएडा, 30 अक्टूबर 2025। भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा द्वारा गुरुवार को “भारत को जानो” प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित एस्टर स्कूल, डेल्टा-1 तथा भारतीय आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज, तिलपता में किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, सभ्यता और गौरवशाली परंपराओं के प्रति गर्व और समर्पण की भावना को जाग्रत करना था।

एस्टर स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक के 219 विद्यार्थियों और कक्षा 9 से 12 तक के 238 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में भारत के भूगोल, इतिहास, धार्मिक ग्रंथों, ऋषि-मुनियों और महान व्यक्तित्वों से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए।
- जूनियर वर्ग में अनिरुद्ध ने प्रथम तथा आराध्या और अथर्व ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- सीनियर वर्ग में आदित्य ने प्रथम, जबकि रुद्राक्षी और आरुष ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, वैदिक इंटर कॉलेज, तिलपता में कक्षा 6 से 12 तक की कुल 137 छात्राओं ने भाग लिया।
- जूनियर वर्ग में डॉली कुमारी ने प्रथम तथा कल्पना, उन्नति और छवि ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- सीनियर वर्ग में वंशिका, नीरू और इशू संयुक्त रूप से प्रथम, जबकि निकिता और शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं।
भारत विकास परिषद् के राजेश बिहारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिकता और भारतीय संस्कारों के प्रति चेतना विकसित की जाती है।
प्रो. विवेक कुमार ने परिषद् की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी, जबकि संगीता वर्मा एवं नबनीता महेश ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के नियम समझाए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एस्टर स्कूल के वाईस प्रिंसिपल जयवीर डागर, कोऑर्डिनेटर शगुन चड्ढा तथा वैदिक इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल अमरेश चपराना, जसवीर आर्य और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

M.R.P.: ₹70,000.00M.R.P.: ₹70,000
Inclusive of all taxes
EMI starts at ₹2,036. No Cost EMI available
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



