अनूपपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला किया दहन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर रवि ने जानकारी देते हुए बताया है कि निंदनीय वक्तव्य के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अनूपपुर द्वारा जिला मुख्यालय के इंदिरा तिराहे में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया तो वही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
सोमवार को संसद भवन में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर विरोध स्वरूप में पूरे देश के हिंदुओं ने राहुल गांधी के इस बयान का विरोध करना शुरू कर दिया है । विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, नगर मंडल अनूपपुर के अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र भट्ट, जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव, जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, अनूपपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रवि दुबे सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



