
डॉ. भारद्वाज का दावा : उपुचनाव में होगी भव्य की भारी मतों से जीत
हिसार/हरियाणा (राजेश सलूजा) कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं महर्षि दधिचि परमार्थ आश्रम ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. हर्षमोहन भारद्वाज ने आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई का समर्थन करने की घोषणा की है। डॉ. हर्षमोहन भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से सलाह मशवीरा कर लिया है। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीप बिश्नोई वर्ष 2021 में परमार्थ आश्रम ट्रस्ट द्वारा बरवाला में महर्षि दधिचि जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में थी शिरकत की थी। ऐसे में ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों से भव्य बिश्नोई को समर्थन देने का विचार विमर्श हुआ और उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया गया। एचएसएससी के पूर्व सदस्य ने कहा कि वे तथा ट्रस्ट से जुड़े सदस्य भव्य बिश्नोई के समर्थन में आदमपुर हलके में प्रचार में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि भव्य बिश्नोई युवा व हलके के विकास की सोच रखता है। भव्य आदमपुर हलके के बारे में पूरी जानकारी रखता हैं क्योंकि वर्षों से उनके परिवार का आदमपुर हलके से जुड़ाव है। डॉ. भारद्वाज ने दावा किया कि आदमपुर उपचुनाव में भव्य बिश्नोई भारी मतों से विजयी होंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



