समाज जागरण
अमलाई।भारतीय जनता पार्टी मंडल अनूपपुर ग्रामीण चचाई, नगर परिषद बरगवां अमलाई के सिंधी धर्मशाला में ‘स्वदेशी-सेवा पखवाड़ा 2025’ के निमित्त आयोजित मंडल कार्यशाला संपन्न हुई।”स्वदेशी-सेवा पखवाड़ा” माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर महात्मा गांधी जी की जयंती (2 अक्टूबर) तक प्रदेश भाजपा द्वारा जन-जन की सहभागिता के साथ मनाया जाएगा।

उक्त कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा), पूर्व विधायक रामलाल रौतेल जी का मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, प्रतिभाभान खिलाड़ियों का सम्मान, शिक्षकों का सम्मान, मंडल स्तरीय रक्त दान शिविर का आयोजन एवं कई कार्यक्रम बूथ स्तर पर कराने हेतु कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिए, इस दौरान मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कू सोनी , जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे , जिला मंत्री ज्योति शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह , नगर परिषद अध्यक्ष गीता गुप्ता , नगर परिषद उपाध्यक्ष डा राज तिवारी , जिला कार्यसमिति सदस्य रामनारायण उर्मलिया , गणेश पयासी , ,मनीष तिवारी , अजय सिंह , मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह,रवि दुबे , नीरज गुप्ता , संदीप पुरी,श्रीमती तारा तिवारी, पवन कुमार चीनी , गंगा सिंह , रंजना सोनी , दीपक कोल , सौरभ कोरी , सुरेंद्र गुप्ता ,विश्वनाथ कहार ,सौरभ सिंह,सियालाल कोल , नर्बदा पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष गंगा सिंह सहित मंडल के सभी पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे कार्यशाला का सफल संचालन मंडल उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



