google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साइबर ठगों के निशाने पर छतरपुर के लोग, इंस्ट्राग्राम के माध्यम से कउवल के युवक से एक लाख की ठगी

समाज जागरण दीपक सरकार

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद ने छतरपुर में साइबर सेल बनाने की डीजीपी से की मांग

छतरपुर: कउवल के युवक से एक लाख की साइबर ठगी, इंस्टाग्राम के माध्यम से निशाना बनाया है। कउवल निवासी चिंता देवी और विक्की कुमार के साथ यह ठगी हुई है। छतरपुर थाने में साइबर ठगी की एफआईआर न होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। इस मसले पर पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमून ने डीजीपी झारखंड और एसपी पलामू से छतरपुर थाने में साइबर सेल के गठन की मांग की है।

उन्होंने कहा कि शुरू से ही छतरपुर साइबर ठगों के निशाने पर रहा है और यह एक बड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय भी है। हर माह छतरपुर के लोगों से लाखों की ठगी हो रही है। छतरपुर थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज नहीं होने से आमलोग त्रस्त है, उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित को थाना जाने पर उनसे साइबर थाना मेदिनीनगर (50 किमी) में जाने के लिए कहा जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है और उन्हें न्याय नहीं मिल पाता है  अरविंद ने डीजीपी अनुराग गुप्ता और पलामू एसपी रिष्मा रमेशन से साइबर ठगी के मामले में त्वरित निष्पादन हेतू छतरपुर थाने में साइबर सेल के गठन की मांग की है ताकि पीड़ितों को दर बदर की ठोकरे न खाना पड़े।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)