समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर
छतरपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा एवं प्रखंड अध्यक्ष सह छतरपुर पाटन विधानसभा के भावी प्रत्याशी रविंद्र राम ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय गुरुजी से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर रविंद्र राम ने कहा कि आज छतरपुर पाटन विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा बेहद ही मजबूत है। यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो यह सीट निश्चित रूप से निकल जाएगा।भाजपा के लगातार जीत को रोकने का काम करेंगे। आज झारखंड में जिस प्रकार से माननीय हेमंत सोरेन जी ने कार्य किया है हर तरफ लोगों की यह पहली उम्मीद है कि फिर से राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बने।यहां की जनता फिर से माननीय हेमंत सोरेन जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा का छतरपुर पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ना अति आवश्यक है और स्थानीय उम्मीदवार ही भाजपा को छतरपुर पाटन विधानसभा से हरा सकता है। साथ में प्रखंड सचिव सनी कुमार मदन कुमार यादव रंजीत कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



