बैण्ड-बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी भोले बाबा की बारात
नई दिल्लीः भोले का दीवाना मण्डल द्वारा 8 मार्च 2024 को त्रिनगर स्थित जय माता मार्केट शंकर चौक पर 15वां विशाल महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में करीब 30 से 35 हजार शिव के भक्तों की आने की संभावना है। महोत्सव के एक दिन पूर्व बैंड-बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ भोले बाबा की बारात निकाली जाएगी।
भोले का दीवाना मण्डल के अध्यक्ष हरिओम पाराशर ने बताया कि 8 मार्च को महोत्सव में लाखों भक्त भारत के कोने कोने से प्रभु के दर्शनों के लिए पहूंचेंगे और करोड़ों भक्त घर बैठे विभिन्न चैनलों के माध्यम से महाशिवरात्रि महोत्सव को देख सके्रगें। प्रभु भोलेनाथ का भव्य दरबार सजाकर अखण्ड ज्योति प्रज्वलित कर इत्रों की वर्षा की जाएगी। प्रभु के प्रसाद में छप्पन भोग व भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
हरिओम पाराशर ने यह भी बताया कि पंडाल के बाहर सैकडों गाड़ियों के पार्किग की व्यवस्था की गई जाएगी तथा हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे लोग आसानी से भोले बाबा के भजनों का आनंद ले सके। भोले बाबा का गुणगान करके भक्तों पर भजनों की अमृत वर्शा करने के लि कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायकों को विशेष रुप से आमत्रित किया गया है, वह इस प्रकार हैं प्रसिद्ध भजन गायक पं. हरिओम पाराशर, रीतु पांचाल, रविश पंडित, सूर्या पांचाल, परम महंत, खुशबू यादव व प्रवीण अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी मधुर वाणी से शिव शंकर की महिमा का गुणगान कर शिव भक्तों को भावविभोर करेंगे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



