पैक्स गोदाम भ्रष्टाचार का भेंट नव निर्माण कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही ध्वस्त हुआ मजदूर 4 से 5 हुआ जख्मी
सुभाष जी दैनिक समाज जागरण सहरसा
सहरसा : प्रखंड पतरघट क्षेत्र के पामा पंचयात स्थित वार्ड नं 10 में बनने बाली पैक्स गोदाम चढा भ्रष्टाचार का भेंट लाखो की लागत से बन रहे पैक्स गोदाम बडे पैमाने पर अमनियमितता बरती गई। जानकारी अनुसार पामा पैक्स अध्यक्ष के द्वारा कुछ माह पहले यह गोदाम का निर्माण करवाया जा रहा था। अधिकारी के अनदेखी के कारण गोदाम निर्माण में गुणवक्ता का ख्याल नहीं रखा गया। यह भ्रष्टाचारी का उजागर तब हुआ जब पैक्स गोदाम अर्धनिर्मित की पूरब साईड का दिबाल गिरते ही चार से पांच मजदूर जख्मी हुए. दिबाल गिरने से टला बड़ा हादसा। खबर प्रोसन तक एक अधिकारी नहीं पहुंचे इससे यह साबित होता है कि अधिकारी और संबेदक मिली भगत से पैक्स गोदाम भ्रष्टाचार दिख रहा है। ग्रामीण ने आक्रोश जताते हुए बताया की घटिया सामग्री से गोदाम का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिस कारण बना हुआ दिबाल गिरा,जब विभाग के अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो कोई संतोष जनक बात नहीं बताया गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



