google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भूमि दरों में तेज़ वृद्धि पर बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह चिंतित, तीनों प्राधिकरणों को लिखा पत्र

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के सीईओ को पत्र लिखकर औद्योगिक व आवासीय भू-खंडों की बढ़ी हुई दरों पर गंभीर चिंता जताई है।



विधायक ने अपने पत्र में कहा कि जहां एक ओर प्राधिकरणों द्वारा भू-खंडों की दरों में तेज़ी से बढ़ोतरी की गई है, वहीं दूसरी ओर किसानों को दी जाने वाली भूमि अधिग्रहण मुआवज़े की राशि में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने इसे असंतुलित और किसानों के हितों के विपरीत बताया।

क्या मांगें उठाईं?
धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरणों से निम्न मांगें कीं—

किसानों के मुआवज़े की दरों की तत्काल समीक्षा की जाए

वर्षों से लंबित प्रस्तावों को शीघ्र लागू किया जाए

भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा, पुनर्वास लाभ और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए

प्राधिकरणों की ओर से किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण संबंधी सभी कार्यवाही में स्पष्टता और जवाबदेही लायी जाए

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ किसानों के हितों की रक्षा करना भी समान रूप से ज़रूरी है। यदि प्राधिकरण दरों में बढ़ोतरी करता है, तो मुआवज़ा भी उसी अनुपात में बढ़ाया जाना चाहिए ताकि किसानों के साथ न्याय हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)