google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्राद्धकर्म में शामिल होने पालीगंज के दुल्हिन बाजार पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ अनुमंडल के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के बड़की खड़मा गांव में बुधवार को बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार सदिशोपुर थाना के भगवतीपुर गांव निवासी जदयू नेता सह बिहार राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नन्दकिशोर कुशवाहा की माता देवपरी देवी की निधन बिगत 11 सितम्बर को भगवतीपुर गांव स्थित उनके पैतृक घर मे हो गयी। जिनकी श्राद्धकर्म का आयोजन बुधवार को नन्दकिशोर कुशवाहा ने दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के बड़की खड़मा गांव स्थित अपने आवास पर किया। जिसमे शामिल होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। जहां भारी संख्या में मौजूद जदयू कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को भब्य स्वागत किया। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नन्द किशोर कुशवाहा के माता स्व. देवपरी देवी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उसके बाद उन्होंने बृक्षारोपण कर पर्यावरण को संतुलित तथा शुरक्षित रखने के प्रति लोगो को प्रेरित किया तथा संदेश दिया।
मौके पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह, पालीगंज एसडीओ अमनप्रीत सिंह, नन्द किशोर कुशवाहा, पूर्व विधायक जयवर्द्धन यादव उर्फ बच्चा बाबू व अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)