google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता मे शामिल होने के लिए नबीनगर की टीम रवाना

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 25 सितंबर 2024 बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कन्या मध्य विद्यालय नवीनगर से अंडर-14 बालिका वर्ग के टीम को शारीरिक शिक्षक इंदल कुमार सिंह बुधवार को रवाना किया।टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना करते हुऐ उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया। इंदल सिंह ने बताया कि समस्तीपुर पटेल ग्राउंड खेल मैदान में 26 सितंबर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नवीनगर से कबड्डी टीम रवाना हुई है। कबड्डी टीम के साथ उपस्थित प्रबंधक एवं प्रशिक्षक अर्पणा कुमारी ने बताई की करीब एक सप्ताह तक प्रतियोगिता आयोजित होगा जिसमें भाग लेकर नवीनगर की टीम अपना बेहतर प्रदर्शन कर पुनः 2 अक्टूबर को वापस लौटेगी। मौके पर अशोक मेहता,विनय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)