google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद में बिहार पुलिस सप्ताह : वॉलीबॉल टूर्नामेंट में नबीनगर की टीम विजेता

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद में बिहार पुलिस सप्ताह के तहत पुलिस मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में नबीनगर, जम्होर और हसपुरा की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को सर्व कर किया।इस दौरान जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते रहे।टूर्नामेंट में नबीनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट जीत लिया।

नबीनगर टीम को 25 हजार रुपये, जम्होर को 15 हजार रुपये और हसपुरा को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।आईजी छत्रनील सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल और भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि खेल टीम भावना, अनुशासन और सहयोग सिखाने का सशक्त माध्यम है। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच दूरी को मिटाते हुए दोस्ताना और सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने टिम की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नबीनगर के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल किया है।उन्होंने टिम में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)