google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना जिले के पालीगंज में मनाया गया एशियन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज बाजार स्थित एशियन पब्लिक स्कूल का 9 वीं वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।
जानकारी के अनुसार वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेल मैन चंदन वर्मा, शिक्षाविद आर्या सर, पत्रकार सह शिक्षाविद वेद प्रकाश, संवाददाता सह सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार, संवाददाता भजनलाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान अतिथियों को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद शिक्षक व अविभावकों ने झूमने पर मजबूर हो गए। साथ ही छात्रों ने अभी अपनी कला के माध्यम से लोगो के दिल मे अपना स्थान कायम किया। वही कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन हर्ष कुमार व रवि सर ने किया। मौके पर स्कूल के निदेशक विक्की कुमार चौहान, प्रिंसिपल आलोक कुमार, श्रीकांत कुमार, विकास कुमार सहित अन्य छात्र छात्राओं व अविभावक मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)