google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर के मध्य विद्यालय लखनपुर के छात्र-छात्राएं बोधगया के लिए रवाना

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय लखनपुर के छात्र-छात्राएं शनिवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत ऐतिहासिक दर्शनीय एवं पर्यटक स्थल बोधगया के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण दल को पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह, बीडीओ अरुण सिंह, बीईओ राजनारायन राय, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय,पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी सिंह,धनंजय कुमार सिंह और प्रमेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

मौक पर पूर्व विधायक ने कहा कि बोधगया एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। बीडीओ अरुण सिंह ने परिभ्रमण दल को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण का उद्देश्य छात्रों को ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और भौतिक ज्ञान प्राप्त कराना होता है ताकि छात्रों को अनुभव आधारित शिक्षा मिल सके।विद्यालय प्रभारी मनीष कुमार उर्फ चुनूं सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बच्चे बोध गया में महाबोधि मंदिर,बोधि वृक्ष एवं कई मंदिरों एवं बौद्ध मठों का भी भ्रमण करेंगे। परिभ्रमण दल में विद्यालय शिक्षिका अंजू सिंह भी शामिल थीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)