google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार पुलिस सप्ताह : नबीनगर में वॉलीबॉल मैच का आयोजन नबीनगर थाना विजेता

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर में बिहार पुलिस सप्ताह के तहत वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।मैच का उद्घाटन नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनील सिंह सहित अन्य द्वारा किया गया।मैच में 8 थाना की टीमों ने भाग लिया, जिसमें नबीनगर थाना, माली थाना, नरारी कला खुर्द थाना, एसटीएफ बारुण, बड़ेम थाना, टंडवा थाना और एनटीपीसी खैरा थाना की टीमें शामिल थीं।

नबीनगर थाना ने माली थाना को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि नरारी कला खुर्द ने बारुण थाना को हराया। एसटीएफ बारुण ने बड़ेम थाना को और एनटीपीसी खैरा ने टंडवा थाना को हराया।सोमवार को सेमीफाइनल में नबीनगर और एनटीपीसी खैरा के बीच मैच होगा, जबकि नरारी कला खुर्द थाना और एसटीएफ बारुण के बीच दूसरी सेमीफाइनल होगी। मैच में स्कोरर के रूप में शिक्षक मनोज कुमार चंद्रवंशी एवं रेफरी के रूप में शिक्षक इंदल सिंह ने भूमिका निभाया।मौके पर प्रदीप सिंह,इंदल सिंह,विकास कुमार,दुबे जी खंजर राणा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)