google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जंतर-मंतर पर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, कई प्रमुख मांगों को लेकर जताई नाराजगी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को सवर्ण आर्मी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन संगठन के प्रमुख सर्वेश पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में SC/ST एक्ट को समाप्त करने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के कुछ नियमों को वापस लेने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग शामिल रही। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से सरकार के समक्ष लंबित हैं, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं की गई है।

सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन देशभर में सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी वर्गों के साथ समान न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सरकार को सौंपने की बात कही। आयोजकों का दावा है कि देश के विभिन्न राज्यों से समर्थक इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें सामाजिक न्याय और समान अवसर से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)