google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ललन राम ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)बिहार अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य पूर्व विधायक ललन राम ने बुधवार को  रेफरल अस्पताल नबीनगर का औचक निरीक्षण किया।ललन राम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लैब से माइक्रोस्कोप और सेंट्रीफ्यूज मशीन गायब थे।इस मामले को लेकर सदस्य अनुसूचित जाति आयोग ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ललन राम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल में संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए विभाग को अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
   इधर मामले मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और अस्पताल प्रबंधक से जब इस बाबत जानकारी लिया गया तब बताया गया कि अस्पताल मे  माइक्रोस्कोप और सेंट्रीफ्यूज मौजूद है।जानकारी देते  हुए बताया गया कि एक माइक्रोस्कोप 5/7/2022को अस्पताल में आया था जिसे  8/9/2022  को स्वस्थ केंद्र माली को भेजा गया है।एक स्टोर में है और एक तकनीकी गड़बड़ी (कंडेम्न)के कारण विभाग को लौटाया गया है।पूछने पर कि निरीक्षण के दौरान क्यो नही दिखाया गया तब यह बताया गया कि संबंधित कर्मचारी अपनी ड्यूटी समाप्त कर चला गया था


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)