दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रेफरल अस्पताल नबीनगर में इन दिनों स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित विस्तार हुआ है जिसमें मरीजो को प्रारंभिक तौर पर अब बाहर नही भटकना पड़ेगा और उन्हे मुफ्त चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा।जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक उषा चौधरी ने बताया कि रेफरल अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित मरीजो के लिए ईसीजी की सुविधा उपलब्ध है।वहीं स्त्री और प्रसूति रोग बिशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा भी अब अस्पताल में मौजूद है।अस्पताल प्रबंधक ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में यह अस्पताल अन्य चिकित्सीय सुविधाओ से सुसज्जित होगा जिससे मरीजो को इलाज के लिए बाहर नही भटकना पड़ेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



