वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिला के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी मो कलीमुद्दीन ने निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रत्याशी मो कलीमुद्दीन ने कहा कि बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 सालों से विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने वर्तमान विधायक पर विकास के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया।
कलीमुद्दीन ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है क्योंकि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे में बुनियादी ढांचे के विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने कहा बहादुरगंज के सर्वांगीण विकास, युवाओं के रोजगार और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा – यह चुनाव जाति या धर्म का नहीं, विकास और ईमानदारी की राजनीति का है। जनता के आशीर्वाद से हम बहादुरगंज को विकास के रास्ते पर अग्रसर करेंगे। नामांकन के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और चुनावी समीकरण नए सिरे से बनते दिख रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



