google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*बीजपुर पुलिस ने फरार चल रहे 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। दिनांक 10.05.2025 को आवेदिका द्वारा उपस्थित थाना हाजा आकर बाबत रोहित पनिका पुत्र राजनरायन पनिका निवासी  बीजपुर पुर्नवास प्रथम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा शादी के लिए कहने पर गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0-39/2025 धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रोहित पनिका पुत्र राजनरायन पनिका निवासी बीजपुर पुर्नवास प्रथम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को दिनांक 20.05.2025 को समय करीब 18.30 बजे नकटू तिराहा के पास बैढ़न रोड से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)