google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क पार कर रहे बाइक सवार को कार ने रौदा

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद हाईवे पर गांव रसूलपुर निवासी बाइक सवार अरविंद पुत्र बनवारी उम्र 35 वर्ष ‌अपने घर से निकलने के बाद हाईवे क्रॉस कर रहा था। तभी नरौरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तभी कार चालक भागने की कोशिश करने लगा इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस चालक सहित गाड़ी को थाने ले आई।
जबकि बाइक सवार घायल अरविंद को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)