google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजसेवी राकेश गुप्ता ने बिजली की लच्चर व्यवस्था पर हुए मुखर

* व्यवस्था में सुधार नही होने पर आंदोलन करने की दी चेतावनी*

मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग सदर ।

हजारीबाग बिजली की लच्चर व्यवस्था को लेकर समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता मुखर हुए। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिजली विभाग से व्यवस्था में सुधार करने की मांग किया है। कुव्यवस्था पर कई लांछन लगाया है। बिजली विभाग से यथाशीघ्र संज्ञान में लेकर बिजली की व्यवस्था को ठीक करने का मांग किया है। व्यवस्था में सुधार नही होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने संबंधित बिजली विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाख शिकायतों के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा रहा है। गर्मी के मौसम में नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। ट्रांसफॉर्मर समय पर नहीं बदले जा रहे, जर्जर तारों को नजरअंदाज किया जा रहा है, और मामूली बारिश, तेज हवाओं में ही घंटों तक बिजली गुल हो जाती है। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं से तो नियमित बिल वसूला जा रहा है, लेकिन जब सेवा देने की बात आती है, तो विभाग की लापरवाही सामने आ जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आमजन को साथ लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमितता के कारण हजारीबाग जिला वासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)