समाज जागरण
संवाददाता फहीम अहमद सकलैनी
__________ धौरा टांडा /भोजीपुरा (बरेली)— जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे-वैसे बिजली का संकट भी गहराता जा रहा है जिससे आम जनमानस का जीना मुहाल बना हुआ है क्षेत्र के कस्बा धौरा टांडा समेत आसपास के गांवों में बिजली की भारी कटौती बड़ी किल्लत बनी हुई है ऊपर से चलता रमजान का महीना और अति निकट आता ईद का पर्व अक्षय तृतीया मगर विभाग इस ओर कोई सुध नहीं ले रहा है जिससे और संकट गहराया हुआ है स्थानीय विभाग के अधिकारियों से जानकारी करते हैं तो जवाब होता है हम क्या करें यह कटौती ऊपर से है दिन और रात में केवल 5 से 6 घंटे बिजली मिलना क्षेत्रवासियों को रुलाए हुए हैं राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष जमील अहमद, समाजसेवी इकरार अहमद, इसरार अहमद नियाजी , डॉ फरहत जावेद , डॉ हसीब अख्तर, सुनील गुप्ता ,राजाराम प्रजापत, दरबारी लाल शर्मा आदि ने अतिशीघ्र पूर्ण सप्लाई कर बिजली क्षेत्र में सुचारु रुप से चालू करने की मांग की है ________________________

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



