google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजली समस्या को लेकर सैकङो किसानो का धरना।



दैनिक समाज जागरण गुलफाम राजा

नूरपुर।नगर क्षेत्र के ग्राम मुराहट व अन्य गाँव के किसानो ने भाकियू कार्यकार्ताओ को लेकर नूरपुर एसडीओ दफ्तर पर बिजली समस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान किसानो ने बिजली समस्याओ का निस्तारण करने की लेकर एक ज्ञापन एसडीओ को सौंपा।बीते दिन भाकियू प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार के नेतृत्व मे ग्राम मुराहट व आस-पास के किसान नूरपुर एसडीओ कार्यालय पहुचे जहाँ उन्होने बिजली समस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होने एक ज्ञापन एसडीओ को सोंपा।ज्ञापन मे कहा गया की गांव मुराहट मे कई दिन से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फूंका पङा हुआ है।ओर गाँव मे जर्जर लाइन भी पङी हुई है।की दिन से गाँव मे बिजली भी नही है ओर अगर आती भी है जर्जर लाइन मे फाल्ट होने से कई कई दिन बिजली गायब रहती है।ज्ञापन मे कहा गया की किसानो ने अपनी समस्याओ को लेकर शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।इस दौरान एसडीओ दिनेश कुमार धरना कर रहे किसानो के पास पहुचे ओर वार्ता कर जल्द ही समस्याओ कि निस्तारण करने का भरोसा दिलाया।धरना प्रदर्शन मे ग्राम मुराहट के किसानो के साथ नगर के आसपास के किसान धरने मे पहुँचे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)