google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पहली बार की बारिश में ही बहादुरगंज की सड़कें एवं गलियों ने धारण किया नदियों का रूप

दैनिक समाज जागरण संवाददाता रवी कुमार यादव


रामपुर मथुरा सीतापुर
जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद के अंतर्गत आने वाला विकासखंड रामपुर मथुरा का मामला प्रकाश में आया है जो छेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है आपको बता दें कि
ग्राम पंचायत गढ़ चपा की कस्बा बहादुरगंज का यह हाल है कि उसी गांव में ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हसीब कस्बा बहादुरगंज में ही निवास करते हैं और आपको बता दें कि उसी कस्बे का यह हाल है कि आज की पहली ही हल्की सी बारिश में बहादुरगंज कस्बे की सड़कें एवं गलियों ने नदियों का विकराल रूप धारण कर लिया जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत हुई जब ग्राम प्रधान अपने ही गांव की साफ-सफाई नहीं करवा पा रहे हैं तो ग्राम पंचायत में आने वाले और गांव का क्या होगा जनता सुरक्षित कैसे रहेगी वहीं पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगंज कस्बे की ना ही कोई नालियां साफ है और ना ही कोई रास्ता और गली सही है गंदगी की भरमार मची हुई है कस्बा बहादुरगंज में जिससे नाना प्रकार की बीमारियां भी कस्बे में अपना कब्जा कर रही हैं वहीं पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि हमने यह सूचना कई बार ग्राम प्रधान को दी है पर ग्राम प्रधान किसी की सुनते ही नहीं और ना ही कोई सफाई कर्मचारी कस्बे में दस्तक देता है सालों बीत जाने के बाद कभी-कभी सफाई कर्मचारी आता है और कागजों पर खानापूर्ति करके अपना पल्ला झाड़ते हुए निकल जाता है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)