समाज जागरण
सोनभद्र। दिनांक 06.09.2025 को ग्राम झीलो टोला बघाडू (जरहा) थाना बीजपुर निवासी बिहारी बैगा पुत्र पतलाल ने थाना बीजपुर पर सूचना दिया कि उसका लड़का रामजियावन उम्र लगभग 28 वर्ष कुछ दिन पहले जंगल में चर रही लावारिस छोटी बछिया को लाकर घर के जानवरों के साथ रखा था। बछिया कहीं बाहर से भूल से आयी थी, लगभग 05-06 दिवस से वह बछिया दिखाई नहीं दे रही है। रामजियावन उस बछिया को जंगल में ले जाकर काट कर गायब कर दिया है । हम लोग बछिया को काफी तलाश किये लेकिन बछिया नहीं मिली न ही अवशेष मिला। हम लोग को पूर्ण रूप से विश्वास है कि उनका लड़का रामजियावन उस बछिया को काटकर गायब कर दिया है । उक्त सूचना पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0- 77/25 धारा 238 बीएनएस, 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 एवं धारा 238 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बीजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 07.09.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-77/2025 धारा 238 बीएनएस, 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त रामजियावन पुत्र बिहारीलाल निवासी ग्राम बघाडू टोली पर्वतवा थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष के कब्जे से 01 अदद कुल्हाड़ी व 01 अदद नरकुल की रस्सी को बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को दिनांक 07.09.2025 को समय करीब 17.40 बजे बहदग्राम सेवकामोड़ से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



