google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बारिश के बीच श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

समाज जागरण/ अकबर अली

बीजपुर/ सोनभद्र। बीजपुर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर से कल्याण केंद्र तक जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने राजा की वेशभूषा में पहुंचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पंडित शिवकांति दुबे ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलराम का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ के जयकारे गूंजते रहे। परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने फूलों से सजे रथ के चारों ओर झाड़ू लगाकर सेवा की। इसके बाद उन्होंने रथ में लगे रस्से को खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए रथ को आगे बढ़ाया। रथयात्रा शुरू होते ही तेज बारिश होने लगी। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा और वे ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारे लगाते हुए रथ को आगे बढ़ाते रहे। यह रथयात्रा परियोजना परिसर स्थित कल्याण केंद्र तक निकाली गई, जहां भगवान विश्राम करेंगे। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक पी.के. नायक, जी.सी. साहू, चैतन्या, अभिनव कुमार जैन, संजय कुमार, आर.के. मित्तल, ए.के. जैन, मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, अमित सिकदर, आर.एन. वर्मा, डीएवी के प्राचार्य राजकुमार और राकेश राय, एस.एन. पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)