समाज जागरण/ अकबर अली
बीजपुर/ सोनभद्र। वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना बीजपुर में दर्ज मु.नं. 2296/09 (धारा 419, 420 भादवि) से संबंधित वारंटी रामजनम (48 वर्ष) पुत्र संतलाल और तेजबली (54 वर्ष) पुत्र रामरतन जायसवाल को गिरफ्तार किया।
ये दोनों पिंडारी गांव के निवासी हैं और उन्हें गुरुवार सुबह लगभग 8:10 बजे उनके घर से पकड़ा गया। इसके बाद, पुलिस ने मु.नं. 3208/19 (धारा 323, 504, 506 भादवि) से संबंधित वारंटी बेचनराम (60 वर्ष) पुत्र स्व. रामदास उर्फ दासाराम को भी गिरफ्तार किया। बेचनराम कस्बा बीजपुर का निवासी है और उसे सुबह करीब 8:56 बजे उसके आवास से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की यह पूरी कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई। तीनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव, आरक्षी देवकरन और प्रकाश कुमार शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



