google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजुरी पुलिस द्वारा जुआ के फड में रेड कार्यवाही कर 1125 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते किए जप्त

समाज जागरण
विजय तिवारी
अनूपपुर।पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान द्वारा जिले में जुएँ सट्टे पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है की जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन मेंमुखबिर तंत्र सक्रिय कर कार्यवाही की जा रही है ।

मुखबिर सूचना पर बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 14/10/2025 को काली मंदिर के पास बिजुरी में जुआ का फड लगाकर जुआ खेलते पाए जाने से रेड कार्यवाही कर जुआडियान धर्मदास उर्फ बब्बू बंसल पिता प्रेमलाल बंसल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं 11 छतहा मोहल्ला,मंगल कोल पिता राजेन्द्र प्रसाद कोल उम्र 22 वर्ष,देवा कोल पिता पंचू कोल उम्र 22 वर्ष,मनोज कुमार कोल पिता बैजनाथ कोल उम्र 26 वर्ष ,हूपलाल कोल पिता कंधी कोल उम्र 20 वर्ष सभी निवासी वार्ड नं 11 काली मंदिर बिजुरी में थाना बिजुरी के फड व पास कूल 1125 रुपये नगदी ताश के 52 पत्ते धारा 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विकास सिंह , सउनि प्रभाकर पटेल , आर लक्ष्मण डांगी, आर. रवि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)