समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
डीसी एनआरएलएम पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक हरहुआ ब्लाक सभागार में किया गया ।
जिसमे आवास, मनरेगा, जीरो पॉवर्टी के लाभार्थियों को योजना से जोड़ने में विकास खण्ड हरहुआ की प्रगति अत्यंत खराब थी । जिसपर मुख्य विकास अधिकारी नाराजगी व्यक्त किया गया। नोडल ब्लॉक मिशन मैनेजर उत्कर्ष राव के द्वारा समूह की महिलाओं को जोड़ने में पूर्व में भी ढिलाई बरती गई । इसके साथ ही विकास खण्ड हरहुआ में सीएलएफ के पदाधिकारी का दो वर्ष में बदलाव होना था परन्तु उत्कर्ष राव के द्वारा बदलाव नहीं किया गया है जिसपर उपयुक्त स्वत: रोजगार के द्वारा उत्कर्ष राव की कार्यों को सुचारु रूप से न करने के कारण का दोषी मानते हुए उनका माह अक्तूबर माह का वेतन रोकने को कहा। इसके साथ ही अन्य विकास खण्डों में उक्त बिंदुओं पर प्रगति करने हेतु निर्देशित किया गया । ग्राम पंचायत स्तर पर आबादी के अनुसार महिलाओं का चयन कर उन्हे समूह से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया । समूहों के बैंक खाते, योग्य / पात्र समूह को आर एफ तथा सी आई एफ की धनराशि की मांग करने हेतु निर्देशित किया । योजना अंतर्गत सभी पात्र समूहों को बैंक लिंकेज कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जीरो पॉवर्टी के सदस्यों को लेकर गठन कराये एवं उन्हे आजीविका गतिविधि से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वी पी आर पी अंतर्गत तथा आजीविका सखी के डाटा फीडिंग पूर्ण कराये । सी एम युवा उद्यमी, पी एम एफ ई, लोकोस एम आई एस समूह तथा ग्राम संगठन एम आई एस, सूक्ष्म उद्यम सखी, रेशम विभाग, मत्स्य विभाग, हाई टेक नर्सरी आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं को समय सीमा में करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त बैठक में उपायुक्त (स्वतः रोजगार), जिला मिशन प्रबंधक, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी), ब्लॉक मिशन मैनेजर, कम्यूटर आपरेटर तथा अन्य विभागीय तथा गैर विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



