समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बीती रात बाइक और एक्सयूवी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजवाया। जानकारी के अनुसार, बीती रात चोपन पुलिस को सूचना मिली कि गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा से करीब 100 मीटर आगे डाला की ओर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और एक्सयूवी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है।
दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक मिर्जापुर जनपद के सेमरी सरसो माड़ियान निवासी जीतन राम (40) पुत्र लालमणि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना की पीआरवी-112 तथा चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे में एक्सयूवी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



