google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेक्टर 99 एलआईजी फ्लेट्स में, दीवार झड़कर गिरने से बाईक छतिग्रस्त, सेक्टरवासियों मे हड़कंप

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा सेक्टर 99 स्थित एलआईजी फ्लैट्स मे मकान के दीवार झड़कर गिरने से एक बाइक छतिग्रस्त होने के बाद पूरे सोसायटी मे हड़कंप। सोसायटी वासियों ने प्राधिकरण पर लापरवाही का लगाया है आरोप। उनका कहना है कि आज पहली बार नही है जब इस प्रकार की घटना हुई है इससे पहले भी कई बार हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी प्रकार से जानमाल की कोई छति नही हुई थी लेकिन आज पहली बार बाइक छतिग्रस्त हुई है। ऐसे ही चलता रहा तो सोसायटी वासियों का तो भगवान ही मालिक है।

सोसायटी के लोगों का कहना है कि अभी तो ये पहली बारिश है अभी से दीवार झड़कर गिरना शुरु हो गया है। नोएडा प्राधिकरण बिल्कुल ही ध्यान नही दे रही है। फ्लैटस पूराने हो चुके है और सलाना मेंटेनेंस की आवश्यकता है लेकिन प्राधिकरण आंख मूंद कर बैठी किसी बड़े दुर्घटना के इंतजार मे है। ताजा मामला सोसायटी के ब्लाॅक नंबर 31 की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)