google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व मंत्री नारद राय के हरिकीर्तन को लोग देख रहे राजनीतिक चश्मे से

विवेक राय, समाज जागरण

नरहीं (बलिया): जब कोई नेता धार्मिक अनुष्ठान करता है तो उसे भी लोग राजनीतिक चश्मे से देखने लगते हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या नरहीं गांव के बाहर स्थित भीम बाबा के मंदिर पर पूर्व मंत्री नारद राय द्वारा आयोजित अखण्ड हरिकिर्तन को लेकर लोगों के बीच हुआ है।
आयोजन बुधवार को किया गया जिसमें वह स्वयं मौजूद रहे। इसकी पूर्णाहुति गुरुवार को होगी जिसमें भारी संख्या में भीम बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। बताया जाता है कि नारद राय द्वारा पहले से तय था कि भीम बाबा के स्थान पर ही यह धार्मिक आयोजन करना है। इलाके में इस हरिकीर्तन को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस मौके पर सच्चिदानंद राय,भीम चौधरी, कमलेश राय, विनोद राय, नीरज पटेल, खेदन राय, मुन्ना पहलवान, लल्लन राय, संजय राय, विट्टू राय जीतेन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)