google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*बाइक-पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केरका-खैरा रोड पर सोमवार को सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नवीनगर-बारून मुख्य पथ को आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।

मृतक की पहचान अनिल सिंह, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता- स्व. गोविन्द सिंह, निवासी- रतन कर्मा, थाना नवीनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनिल सिंह अपनी बहन के घर केरका गांव गए थे। वहां से बाइक से अपने घर रतन कर्मा लौट रहे थे। इसी दौरान एनटीपीसी खैरा-केरका रोड पर खैरा गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी ।फिर भी स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल अनिल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।खबर सुनते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण नवीनगर-बारून मुख्य पथ पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर आगजनी भी की, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना पर थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया वहीं मौके का फायदा उठा कर चालक फरार होने में कामयाब रहा।थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।हादसे के बाद करीब 1 घंटे तक रोड जाम रहा। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।इधर घटना के बाद परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)