google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*कुटुंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिंद्रा XUV से 600 लीटर स्पिरिट जब्त, चालक फरार*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) कुटुंबा (बिहार) शराबबंदी को फेल करने की साजिश पर कुटुंबा थाना पुलिस ने बड़ी चोट की है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम ढ़ीबर फाल के पास एक सफेद रंग की SUV से 600 लीटर स्पिरिट बरामद की है। तस्कर पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग निकला।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में अवैध स्पिरिट लादकर ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस ने ढ़ीबर फाल के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को आते देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने मौके पर खड़ी सफेद रंग की महिंद्रा XUV-300 की तलाशी ली। गाड़ी से नीले रंग के 15 प्लास्टिक गैलन बरामद हुए। प्रत्येक गैलन में 40 लीटर स्पिरिट भरी हुई थी। कुल 600 लीटर स्पिरिट पुलिस ने जब्त कर ली।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है। फरार चालक की गिफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा ही है। इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)