google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम

समाज जागरण/ मनोज चौबे

चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत डाला बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अधेड़ सड़क पार कर रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डाला बाजार की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कार्तिक निवासी बाड़ी, डाला के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)