दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में सत्येंद्र नारायण उच्चतम विद्यालय के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 साल के यशवंत कुमार उर्फ गोविंदा के रूप में हुई है, जो रफीगंज थाना क्षेत्र के कोना गांव का निवासी था।मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार को अपने दोस्त पप्पू के साथ नवीनगर थाना क्षेत्र के महुली गांव में मौसी के घर गया था। रात में दोनों बाइक पर सवार होकर डेहरी लौट रहे थे, तभी नबीनगर स्टेशन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में यशवंत की मौत हो गई, जबकि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। पप्पू ने बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है ।वही पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।इधर घटना के बाद परिजनों के बीच रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



