अनिल कुमार अग्रहरि/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा तारा चंडी मंदिर के पास जवाडी डांड के तरफ से जा रहा बाइक सवार अज्ञात कारणवश अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर घायल हो गया मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर के समय बाइक सवार पतगडी कोटा निवासी सूरज पुत्र भगवती गुरमुरा के तरफ जा रहा था उसी दौरान तारा चंडी मंदिर के पास किसी कारणवश अनियंत्रित होकर वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर गिर कर घायल हो गया जिसके उपरांत राहगीरों ने 108 के ऐम्बुलेंस व डायल 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी गई। जहां सूचना पाकर मौके पहुंची ऐम्बुलेंस से स्थानीय लोगों ने घायल को चोपन अस्पताल भेज दिया।



