google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर से बाइक की चोरी,प्राथमिकी दर्ज

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि काराकाट रोहतास

रोहतास जिले के काराकाट नगर पंचायत के गोडारी से एक बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरी कि घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। बताया गया कि गोडारी गांव के जाने माने सब्जी व्यपारी कामेश्वर प्रसाद अपने घर के पास सुरक्षित बाइक खड़ा किये थे। जब वो वापिस सुबह पांच बजे देखा कि बाइक नही है,काफी खोज बिन करने पर भी बाइक का कही पता नही चला तो एक लिखित आवेदन लेकर थाना पहुंचे और दिया। वही कामेश्वर प्रसाद से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया उसी रात से मेरे घर के बगल वाली गली में एक लावारिस बाइक खड़ी की गई थी उसे सूचना पाकर काराकाट पुलिस ने जप्त कर लिया और थाने ले गए, मुझे लगता है कि वह गाड़ी इस अज्ञात चोर की हो सकती है जिसने अपनी गाड़ी एक जगह गली में खड़ा कर दी और उसके बदले मेरी नई गाड़ी चोरी कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी से पूछे जाने पर बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)