दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि काराकाट रोहतास
रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड क्षेत्र में हल्की फुल्की जुलूस ए मोहम्मदी देखने को मिली। साथ ही शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद ए मिलाद उल नबी पर्व। थाना क्षेत्र में इस पर्व को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला है। जहां गोडारी, मोथा,जहनपुरा,बेलावई,मुंजी, सकला,सलेमपुर,बाराडीह,चौगाई,शहरी इत्यादि गांव में पहले दरगाह पर जलसे का आयोजन बनी। इसमें मौलाना जैनुल आब्दीन खिताब किये और जुलूस-ए-मदहे सहाबा व जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। वही पुलिस प्रसाशन के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती से विधि व्यवस्था अच्छी देखी गयी। जिसमे अंचलाधिकारी डॉ. रितेश कुमार,थानाध्यक्ष पीडी चौधरी,एसआई संजय कुमार ठाकुर,निशांत कुमार तैनात थे। जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल वकील मियां,राजा अली,हैदर अली, इसराइल मियां,सलीम मंसूरी,फैसल, जावेद,इमरोज,महमुद,मोहम्मद मुजबुला खान,साहिद राजा,वजीर खान,मोहम्मद मोग्गल खान सहित अन्य सैकड़ों हर्षोल्लास के साथ जुलूस में शामिल हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



