अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 12 मार्च 2026: साकची स्थित जुबली पार्क गेट नंबर 2 के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई। आदित्यपुर निवासी अजीत कुमार के नजर के सामने से बाइक चोर आराम से बाइक ले भागे। बाइक का नंबर JH05CY 7688 गाड़ी का रंग ब्लैक सिल्वर स्प्लेंडर प्लस है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
जमशेदपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने पुलिस को चुनौती दे दी है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर करीब 3:00 से 4:00 बजे के बीच आदित्यपुर निवासी अजीत कुमार जुबली पार्क गेट नंबर 2 के पास लघुशंका करने के लिए अपने बाइक को रोके उसी बीच दो व्यक्ति पैदल आकर कुछ देर तक वहां खड़ी बाइक के आसपास घूमता रहा। इसके बाद उसने बाइक में चाबी लगाई, उसे खोला और आराम से बाइक पर बैठकर निकल गया।बिस्टुपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज हुई,पूरी मामले की जांच में पुलिस जुट गई है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



