google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रमुआ रविवार हाट से बाइक की चोरी।

विष्णुगढ़ थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर खड़ी थी बाइक।लेकिन चोर बेखौफ होकर उड़ा ले गए।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर खड़ी बाइक चोरी हो गई।चोरों को नहीं था थाने का भय बेखौफ होकर उड़ा ले गए बाइक।जानकारी के अनुसार सरिया(कुबाडीह) निवाशी महेंद्र मिस्त्री पिता गोवर्धन मिस्त्री प्रत्येक दिन सरिया से विष्णुगढ़ फर्नीचर का काम करने के लिए आते थे।रविवार को भी विष्णुगढ़ काम के लिए आए थे तभी उन्होंने सब्जी लेने के लिए बाइक जे एच 11 एस 4461(हीरो ग्लैमर) को थाने के महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खड़ी कर सब्जी लेने गए।जब वापस आए तो बाइक नहीं मिली।आसपास तलाश की लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला।जिसके बाद विष्णुगढ़ थाने में आवेदन देकर खोज बिन की गुहार लगाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)