google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मरम्मत के अभाव में, बारी महेवा सड़क पर चलना हुआ दुश्वार, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश

ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण।

सोनभद्र। विकास खण्ड करमा के ग्राम पंचायत बारी महेवा में मरम्मत के अभाव खराब सड़क पर आवागमन हुआ दुश्वार बरसात का भय अभी से सताना हुआ शुरू। ग्रामीणों को काफी असुविधा उत्पन्न होती रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय विकास खण्ड के बारी महेवा गांव की लगभग 1 किलोमीटर सम्पर्क मार्ग खराब होने के कारण राहगीरों का चलना हुआ दुश्वार ग्रामीणों की मानें तो इस सड़क पर से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सम्पर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग से लगभग 15 वर्षों पहले बना था। अब हालत ज्यादा चौपट हो गई है। बारिश का महीना आने वाला है। राहगीरों को बरसात में आने जाने में दिक्क़त होती।खासकर उस समय कि जब सड़क पर पानी भर जाता है और छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाते आते वक्त उसी में गिर पड़ते हैं इसको देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है जनमानस की समस्या से जूझते हुए ग्रामीण रमाशंकर यादव, सीरी विश्वकर्मा, आशीष यादव, जब्बार खान, कमालुद्दीन, श्यामलाल मौर्य, अनिल मौर्य, मनोहर चौहान आदि लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। सड़क मरम्मत कार्य किये जानें की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)