समाज जागरण ब्यूरो
बिलासपुर। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया। उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी को भी आज उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आर ए कुरुवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



