google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिना किसी कारण के विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से एसडीएम से शिकायत



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। क्षेत्र के कोनी फीडर के अंर्तगत ग्राम दर्रीघाट, कर्रा, लिमतरा कोनी, लावर व अन्य ग्रामीण क्षेत्र आते है जिस पर विद्युत आपूर्ति चली आ रही है वर्तमान स्थिति में कोनी फीडर के अंर्तगत आये दिन लगातार बिना किसी कारण के विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है जिससे समस्त क्षेत्रवासियों को अत्यधित परेशानियों का सामना करना पड रहा है । लगातार हर घंटे में विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है। सभी क्षेत्र वासियों में आकोश व्याप्त है इसी संबंध मे पूर्व मे दिनांक 28/05/2022 को कनिष्ठ यंत्री विद्युत विभाग मस्तुरी जिला बिलासपुर के नाम से आवेदन दिया जा चुका है उसके विपरीत जाकर भी विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है वर्तमान स्थिति ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति लगातार जारी रखना अति आवश्यक है ।इन सभी समस्याओं को देखते हुए ग्राम पंचायत को नीलावर दर्रीघाट लिंग तरह के सरपंच और ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में आकर एसडीएम के नाम बिजली आपूर्ति सही तरीके से करने की ज्ञापन सौंपा हैं,।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)