पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी- राखी सहाय
युवाओं ने कलेक्टर को भेंट की तुलसी का पौधा व सकोरा
उमरिया -कलेक्टर राखी सहाय को युवाओं ने गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सकोरा व तुलसी का पौधा भेंट किया तथा युवाओं ने समर कैंप,पक्षी मित्र अभियान व पर्यावरण संरक्षण विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय ने कहा कि पक्षी मित्र अभियान व भीषण गर्मी में जल प्रदान करना युवा टीम उमरिया की सराहनीय पहल है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घरों में छोटे बच्चे का पालन पोषण कर उसके युवा होने में अपनी पूरी सामर्थ्य क्षमता का योगदान देते है। पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण का कार्य हम सभी मिलकर करते हैं उसी प्रकार हम सभी को पशु पक्षियों के संरक्षण का भी कार्य करना होगा जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित रहे।
इसी प्रकार अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर पक्षी मित्र हिमांशु तिवारी,राहुल सिंह,महेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



