अनूपपुर। नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 2 के भाजपा पार्षद संजय चौधरी एवं सूर्य चौधरी पर एक गरीब मजदूर महिला से शासकीय भूमि को निजी पट्टे की जमीन बताकर लाखों रुपये लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़िता ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता रजनी रजक पति स्वर्गीय लाला रजक, निवासी वार्ड क्रमांक 6 सामतपुर, थाना, तहसील एवं जिला अनूपपुर ने आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। वर्ष 2023-24 में वार्ड क्रमांक 2 निवासी सूर्य चौधरी एवं भाजपा पार्षद संजय चौधरी उनके घर पहुंचे और मॉडल स्कूल के पास स्थित भूमि को अपना पट्टे की जमीन बताते हुए विक्रय करने की बात कही।पीड़िता के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले विद्युत ठेकेदार करतार केवलानी के सामने 50 हजार रुपये लिए।
इसके बाद दो अलग-अलग अवसरों पर उनके घर पहुंचकर उनके बेटे के सामने 50-50 हजार रुपये और लिए। इस प्रकार कुल 1 लाख 50 हजार रुपये उनसे ले लिए गए। वहीं जमीन पर बाउंड्री निर्माण कराने के नाम पर महिला से दो गाड़ी मुरूम और दो गाड़ी ईंट भी गिरवाई गई, जिसमें लगभग 50 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हुए। इस तरह पीड़िता को करीब दो लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई।
महिला ने आवेदन में बताया कि घरेलू समस्याओं के चलते वह तीन माह तक बाउंड्री निर्माण नहीं करा सकीं। इसी दौरान उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई। बाद में जानकारी मिली कि जिस भूमि को निजी पट्टे की जमीन बताया गया था, वह वास्तव में शासकीय भूमि है।
पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों आरोपियों द्वारा लगातार टालमटोल की जाती रही। आज तक न तो राशि लौटाई गई और न ही कोई जमीन दिलाई गई। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि उनसे ली गई पूरी राशि वापस दिलाई जाए तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
मामले में भाजपा पार्षद संजय चौधरी की भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। पीड़िता ने कहा है कि एक जनप्रतिनिधि से जनता ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भाव की अपेक्षा रखती है, लेकिन यदि किसी गरीब मजदूर महिला को शासकीय भूमि को निजी बताकर आर्थिक रूप से ठगने जैसे आरोप सामने आते हैं तो यह जनप्रतिनिधि के चाल, चरित्र और नैतिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि भाजपा “चाल, चरित्र और चेहरा” की राजनीति की बात करती है तो ऐसे मामलों में पार्टी को स्पष्ट रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम जनता का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था में बना रह
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



